तरनतारन. पंजाब के खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को आज तरनतारन की अदालत सजा सुनाएगी। 10 सितंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रेम कुमार की अदालत ने लालपुरा को 12 साल पुराने उस्मा कांड में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आज, 12 सितंबर को अदालत दोषियों को सजा सुनाएगी।
यह मामला 4 मार्च 2013 का है, जब उस्मा गांव की हरबिंदर कौर अपने पिता कश्मीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में जा रही थी। आरोप है कि उस समय टैक्सी चालक रहे मनजिंदर सिंह लालपुरा ने हरबिंदर कौर के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो लालपुरा ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी सड़क पर महिला और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया।

वायरल वीडियो के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए थे। बाद में मनजिंदर सिंह लालपुरा खडूर साहिब से AAP के विधायक चुने गए। 10 सितंबर को अदालत ने लालपुरा और कुछ पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराते हुए हिरासत में लेने का आदेश दिया, जिसके बाद कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
- Today’s Top News : GATE परीक्षा में हाईटेक नकल करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कलेक्टर-सीईओ का फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने वाले BEO को सरकार ने हटाया, तंत्र विद्या; 3 साल की मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए आरोपी, पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम डॉ मोहन ने पत्नी संग भगवान महाकाल के किए दर्शन: देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है
- दरभंगा में चोरी की बड़ी वारदात: BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे जड़े गहने और किमती घड़ी पर चोरों ने फेरा हाथ
- हत्या या आत्महत्या? संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- कटिहार में आग का तांडव: कुर्सेला हाट में 100 से अधिक दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति हुई स्वाहा

