तरनतारन. पंजाब के खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को आज तरनतारन की अदालत सजा सुनाएगी। 10 सितंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रेम कुमार की अदालत ने लालपुरा को 12 साल पुराने उस्मा कांड में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आज, 12 सितंबर को अदालत दोषियों को सजा सुनाएगी।
यह मामला 4 मार्च 2013 का है, जब उस्मा गांव की हरबिंदर कौर अपने पिता कश्मीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक विवाह समारोह में जा रही थी। आरोप है कि उस समय टैक्सी चालक रहे मनजिंदर सिंह लालपुरा ने हरबिंदर कौर के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो लालपुरा ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी सड़क पर महिला और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया।

वायरल वीडियो के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए थे। बाद में मनजिंदर सिंह लालपुरा खडूर साहिब से AAP के विधायक चुने गए। 10 सितंबर को अदालत ने लालपुरा और कुछ पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराते हुए हिरासत में लेने का आदेश दिया, जिसके बाद कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
