Rajasthan News: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 और 14 सितंबर को खातीपुरा, सांगानेर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, बांदीकुई, नागौर सहित कई शहरों के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और आवागमन की परेशानी से निजात मिलेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 13 सितंबर को भगत की कोठी (जोधपुर) – खातीपुरा (जयपुर), हिसार – खातीपुरा, रेवाड़ी – जयपुर, भगत की कोठी – दुर्गापुरा, नागौर – खातीपुरा, नागौर – सांगानेर, बांदीकुई – जयपुर, जयपुर – सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर – खातीपुरा जैसी ट्रेनें संचालित होंगी। इसी दिन सवाईमाधोपुर – जयपुर, जयपुर – रेवाड़ी, जयपुर – बांदीकुई और बीकानेर – चूरू के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 14 सितंबर को सांगानेर – नागौर, खातीपुरा – श्रीगंगानगर और खातीपुरा – हिसार ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।
विशेष रूप से, गाड़ी संख्या 04737 (बीकानेर – चूरू परीक्षा स्पेशल) 13 और 14 सितंबर को शाम 7:05 बजे बीकानेर से रवाना होकर रात 10:10 बजे चूरू पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04738 (चूरू – बीकानेर) रात 10:45 बजे चूरू से प्रस्थान कर सुबह 1:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ स्टेशनों पर रुकेंगी। यह कदम परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- EV Sector Jobs in India: 2030 तक भारतीय ईवी सेक्टर में पैदा होंगी 4 करोड़ नौकरियां, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
- उत्तराखंड की 13 बेटियों के जज्बे को सलाम! CM धामी 8 अगस्त को देंगे ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’, जानें क्यों है खास
- छात्र, युवा और संविधान विरोधी है BJP..! सांसद डिंपल यादव का तीखा हमला, चढ़ावा चोरी और युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर कही बड़ी बात
- Kota Congress Crisis: नई कार्यकारिणी बनते ही कांग्रेस में बगावत, दिग्गजों के इस्तीफे से मची खलबली
- Bihar Top News Today: बिहार में 51,600 करोड़ का निवेश, राजद में भूचाल! MLC बने दीपक प्रकाश


