Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला थमने के बाद मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर सकता है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है और 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है। इस साल मानसून सामान्य से 9 दिन पहले यानी 29 जून तक पूरे देश में फैल गया। 2020 के बाद यह पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी सक्रिय हुआ। इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन रहा। 2009 में मानसून 23 मई को पहुंचा था।
राजस्थान में बीते 3-4 दिनों से भारी बारिश थम चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार हालिया अतिरिक्त बारिश मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी। अब फिलहाल राहत के बाद 15 सितंबर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी, नगर निकायों की संख्या बढ़कर होगी 385
- फर्जी IAS गिरफ्तार: खुद को बताता था सब-कलेक्टर, फर्जी पेमेंट रसीद दिखाकर दुकानदारों को लगाता था चूना
- UP बीजेपी में पत्रकार की एंट्री, पार्टी ने यतेंद्र शर्मा को दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लगातार फेल हो रहे छात्र, 63 स्कूलों की निगरानी शुरू; हर 15 दिन में चेकिंग
- बस्तरवासियों के लिए खुशखबरी : भानुप्रतापपुर पहुंचे रेलवे के जीएम, कहा – रावघाट तक जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा
