Rajasthan News: अजमेर. अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के सावर उपखंड के टांकावास गांव में शनिवार शाम एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। शाम करीब 5 बजे एक सांड अचानक गांव की 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। सांड को टंकी पर देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस, पटवारी और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही टीम के सदस्य सीढ़ियों से ऊपर गए, सांड ने कूदने की कोशिश शुरू कर दी। इससे स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ गया, और बचाव कार्य को तत्काल रोकना पड़ा। प्रशासन ने अजमेर से क्रेन मंगवाई, लेकिन दो घंटे तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची।
बाद में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आस्था शर्मा को सूचना दी गई, और वह मौके पर पहुंचीं। पटवारी भूपेंद्र खींची ने केकड़ी नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी को क्रेन लाने के निर्देश दिए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें बढ़ रही थीं। हालांकि, जैसे ही रात गहराई, सांड धीरे-धीरे खुद ही सीढ़ियों से नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पढ़ें ये खबरें
- लोकतंत्र में ‘मौत’ का खेल! 17 जिंदा लोगों को मतदाता सूची में घोषित किया ‘मृत’, कलेक्टर ने CMO को किया लाइन अटैच
- केंद्रीय कैबिनेट ने दो फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, सीएम योगी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- जीवन को और अधिक सुगम बनाएगा
- SRH vs CSK IPL 2026 : हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया, अभिषेक-क्लासन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान ने झटके 3 विकेट
- अखिलेश ने जिस दुकान पर पी चाय, खाद्य विभाग ने वहां मार दिया छापा, सपा मुखिया बोले- फूड सिक्योरिटी विभाग अपने भ्रष्टाचार का भी तो सैंपल ले
- कटिहार से दिल्ली तक फैला खौफनाक जाल, खिलौना कार में छिपे विस्फोट से बड़े हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा, जानें पूरा मामला
