Rajasthan News: अजमेर. अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के सावर उपखंड के टांकावास गांव में शनिवार शाम एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। शाम करीब 5 बजे एक सांड अचानक गांव की 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। सांड को टंकी पर देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस, पटवारी और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही टीम के सदस्य सीढ़ियों से ऊपर गए, सांड ने कूदने की कोशिश शुरू कर दी। इससे स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ गया, और बचाव कार्य को तत्काल रोकना पड़ा। प्रशासन ने अजमेर से क्रेन मंगवाई, लेकिन दो घंटे तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची।
बाद में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आस्था शर्मा को सूचना दी गई, और वह मौके पर पहुंचीं। पटवारी भूपेंद्र खींची ने केकड़ी नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी को क्रेन लाने के निर्देश दिए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें बढ़ रही थीं। हालांकि, जैसे ही रात गहराई, सांड धीरे-धीरे खुद ही सीढ़ियों से नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पढ़ें ये खबरें
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में गिरावट, MCX पर चांदी 2,000 रुपए टूटी, जानिए आज के रेट ?
- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी जी…’ बुर्के में पहुंचीं कई महिलाएं, बीजेपी की यात्रा में दिखा अनोखा नजारा!
- ट्रंप की करारी हार पर CJP ने लिए मजेः यूएस मिडटर्म चुनाव में हारे तो अभिजीत दीपके बोले- ‘ज्ञानेश कुमार साथ होते तो…’
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 104 डॉलर के पार, अमेरिका-ईरान तनाव से फिर बढ़े दाम, जानिए 12 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
- राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, कहां- पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे…
