जालंधर। पंजाब में बीते कुछ दिन से बारिश में कमी आई है। कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई है। वहीं आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में आने वाले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि पंजाब में बीते दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ था। अब राहत कार्य शुरू है लेकिन बारिश का फिर से दौर शुरू होने से एक बार फिर से लोगों के समाने समस्या खड़ी हो सकती है।
मौसम विभाग ने 15 सितंबर के लिए जारी भविष्यवाणी में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना जताई गई है। वही राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 16, 17 और 18 सितंबर को पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और पंजाब के उत्तरी, केंद्रीय और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- गर्मी में बहुत फायदा पहुँचाता है ‘चावल की कांजी’, बॉडी हाइड्रेशन के साथ ही पाचन भी करे बेहतर
- भिवानी की अनाज मंडी से गूंजा किसान न्याय सत्याग्रह: कांग्रेस ने यूएस ट्रेड डील को बताया काला कानून 2.0
- भ्रष्टाचार से लेकर भाई-भतीजावाद की होगी दुकान बंद, तमिलनाडु में DMK पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
- रिटायर्ड कर्मी से 18.85 लाख की डिजिटल ठगी, 15 दिनों तक वीडियो कॉल पर कैद रहे बुजुर्ग पति- पत्नी
- मौत का टैंकर: पेंट करने उतरे मजदूरों का घुटा दम, मौके पर ही थमी सांसें

