Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार को सीकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हो गया। यह घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के खोखरिया गांव में हुई, जहां पुलिसकर्मी एक मामले में नोटिस देने पहुंचे थे। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

नोटिस देने पहुंचे थे पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, सीकर के उद्योग नगर थाना पुलिस की टीम एक जांच के सिलसिले में खोखरिया गांव गई थी। जैसे ही टीम गांव में दाखिल हुई, वहां मौजूद लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस की लापरवाही उजागर
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सीकर पुलिस ने स्थानीय बनाड़ थाना को सूचना नहीं दी थी। नियमों के अनुसार, बाहरी जिले की पुलिस को कार्रवाई से पहले स्थानीय थाना को सूचित करना जरूरी होता है। इसके अलावा, टीम वर्दी में नहीं थी और प्राइवेट गाड़ी से गांव पहुंची थी, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया।
मामला दर्ज और धाराएं
उद्योग नगर थाना, सीकर के एएसआई रंगलाल की शिकायत पर बनाड़ थाना पुलिस ने नरपतराम सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 189(2), 189(4), 190, 109(1), 115(2), 132, 121(2), 324(5), 324(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार आरोपी गिरफ्तार
बनाड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें नरपतराम (50), महेंद्र चौहान (26), जितेंद्र चौहान (24) और राजू चौहान (21) शामिल हैं। सभी मूल रूप से खेजड़ला, बिलाड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल खोखरिया गांव में रहते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- BREAKING : मेरठ में BSF जवान की हत्या, सरेआम मारी गोली, आरोपी फरार
- श्रमिक सम्मेलन : CM साय ने 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 27.15 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, कहा- मेहनतकशों का सशक्तिकरण ही है विकसित छत्तीसगढ़ की नींव
- CG Highcourt News : हाईकोर्ट का असिस्टेंट प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर बड़ा फैसला, कॉलेज प्रबंधन के आदेश को किया रद्द
- बिना बुलाए शादी में पहुंचे तो हुआ विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत; पांच गिरफार
- तलाक के बाद की थी दूसरी शादी, ससुराल के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत
