अमृतसर। रेलवे ने चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा के लिए विशेष भारत गौरव स्पेशल टूरिज्म ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन करवाएगी। इसका एक ठहराव अमृतसर भी होगा। कुल नौ दिन की यात्रा में यात्रियों को कई सुविधा दी जाएगी।ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर को अमृतसर से शुरू होगा, जिसका एक ठहराव चंडीगढ़ स्टेशन भी होगा।
ट्रेन अमृतसर से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर चलेगी, जो ब्यास के रास्ते जालंधर और लुधियाना से निकलते हुए बाद दोपहर 1 बजे के करीब चंडीगढ़ पहुंचेगी। आपको बता दें कि ट्रेन आगे अंबाला से कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट पहुंचेगी और राजस्थान के रेवाड़ी जंक्शन तक रेलगाड़ी में बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा होगी।

यात्रियों के लिए होगी कई श्रेणी होगी
ट्रेन में इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। रेवाड़ी जंक्शन के बाद मध्य प्रदेश (एमपी) के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के बाद इंदौर के ही ओंकारेश्वर और गुजरात के द्वारका में नागेश्वर और द्वारकाधीश के साथ ही साथ वेरावल के सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद केवड़िया में स्टैच्यू आफ यूनिटी का भ्रमण करवाने के बाद लौटेंगे। ट्रेन में सीट बुकिंग का सिलसिला लगातार चल रहा है। 762 के करीब सीटों वाली ट्रेन में अब तक 350 के करीब सीटों की बुकिंग हो चुकी है। किराया 19,555 रुपये से लेकर 39,410 रुपए प्रति यात्री तक होगा।
- हिसार महापंचायत से साफ संकेत: JJP की ‘शक्ति परीक्षण’ में फीकी पकड़? भविष्य पर उठे बड़े सवाल
- लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी देते हुआ कहा- ’15 साल से सहमति से बना रिश्ता अपराध और यौन उत्पीड़न कैसे?’ ऐसे रिश्ते जोखिम भरे होते है
- दिल्ली मॉर्निंग ब्रीफ: जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होंगे पेश अरविंद केजरीवाल, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में 16 दिन से 40 डिग्री का टार्चर, अभी भी लू के हालात
- गर्मी का प्रचंड प्रहार-पारा 46 के पार! MP में और बढ़ेगा तापमान, आज इन जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट
