लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में हलवारा रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार सफेद कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में मोटरसाइकिल सवार जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक समेत करीब 10 फीट दूर सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन से जा टकराए। हादसे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हादसे में जसवीर सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनकी एक टांग टूट गई।
खून से लथपथ जसवीर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जसवीर लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के रहने वाले हैं और पेंटर का काम करते हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। अचानक एक तेज रफ्तार सफेद कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सवार बाइक समेत पुलिस वाहन से टकरा गए।
पीछे बैठा व्यक्ति तुरंत उठ गया और अपने साथी जसवीर को उठाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण जसवीर उठ नहीं सके। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

जसवीर के बेटे कुलदीप ने बताया कि उनके पिता और एक साथी मुल्लांपुर से हलवारा बाजार पेंट खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने उन्हें उनके पिता की चोटों के बारे में सूचित किया।
- यूपी की राजनीति में बड़ा फेरबदल, BSP के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता
- ‘ID दिखाओ’-पाक आर्मी चीफ की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में घनघोर बेइज्जती! Watch Video
- बिहार में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा: मोतिहारी कृषि मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर सरकार का फोकस
- Rajasthan News: जयपुर के SMS अस्पताल में 24 घंटे में दूसरी बार आग; कल ओटी में जल गया था बच्चा, आज फिर शॉर्ट सर्किट से उठा धुएं का गुबार
- शाजापुर में किसान की दर्दनाक मौत: खेत में काम कर रहा था अन्नदाता, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान


