लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में हलवारा रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार सफेद कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में मोटरसाइकिल सवार जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक समेत करीब 10 फीट दूर सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन से जा टकराए। हादसे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हादसे में जसवीर सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनकी एक टांग टूट गई।
खून से लथपथ जसवीर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जसवीर लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के रहने वाले हैं और पेंटर का काम करते हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। अचानक एक तेज रफ्तार सफेद कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सवार बाइक समेत पुलिस वाहन से टकरा गए।
पीछे बैठा व्यक्ति तुरंत उठ गया और अपने साथी जसवीर को उठाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण जसवीर उठ नहीं सके। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

जसवीर के बेटे कुलदीप ने बताया कि उनके पिता और एक साथी मुल्लांपुर से हलवारा बाजार पेंट खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने उन्हें उनके पिता की चोटों के बारे में सूचित किया।
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा
- नालंदा में मेला घूमने जा रहे युवक से लूट की कोशिश, नाकाम बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

