Rajasthan Bus Accident: नेशनल हाईवे 148D पर तारण गांव के पास मंगलवार को राजस्थान रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बस सवाई माधोपुर से टोंक की ओर आ रही थी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई. धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को बाहर निकाला और अपने वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया. एंबुलेंस और पुलिस मौके पर देर से पहुंचे, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई. उनका कहना था कि हाईवे पर इतने बड़े हादसे के बाद भी मदद समय पर नहीं मिल पाई.
घायलों में कई को सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ को हल्की चोटें लगीं. सभी को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी की हालत स्थिर है.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा ढाई करोड़ नौजवानों का हक…हरीश रावत ने नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
- मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग, दीवारें गोलियों से छलनी, तीन बाइकों पर आए अपराधियों ने पार्षद के घर को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
- CG News : मैराथन में पूर्व नक्सलियों ने प्रतिभागियों के साथ लगाई दौड़, समाज को दिया सकारात्मक संदेश
- IND vs WI: ‘करो या मरो’ मैच से पहले जानिए किसमें कितना दम? Team India के फैंस को डरा रही ये चीज
- रहम की भीख मांगेगा ईरान, आज करूंगा अबतक का सबसे बड़ा हमला..,’ ईरान के केमिकल हथियार के इस्तेमाल की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

