जालंधर। जालंधर में पटाखा दुकान को लेकर फिर से एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक बार फिर से पटाखा दुकान का स्थान बदल दिया गया है। जिला प्रशासन ने पटाखा मार्केट को लेकर बड़ा फैसला लिया है, पहले लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में पटाखा मार्केट लगाने के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इन दोनों जगहों को छोड़कर बेअंत सिंह पार्क (इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट) में मार्केट लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बेअंत सिंह पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दी गई है। बीते दिन मेयर विनीत धीर ने भी कहा था कि खालसा स्कूल और चारा मंडी दोनों जगहों पर दिक्कतें हैं और व्यापारी भी बेअंत सिंह पार्क को ही प्राथमिकता दे रहे हैं इसे देखते हुए एक बार फिर से स्थान बदला जा रहा है।

निरीक्षण में आई कई बात सामने
निगम की टीम ने इस स्थान का निरीक्षण करने के बाद यहा मार्केट लगाने पर सहमति जताई। साथ ही, इस बार चार्जेज भी कम कर दिए गए हैं। पिछली बार जहा 10 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट लिया गया था, वहीं इस बार केवल 5 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट चार्ज किया जाएगा। इससे व्यापारियों को मदद मिलेगी।
- बिहार में अगले 5 दिनों तक साफ रहेगा आसमान, 20 फरवरी तक पूरी तरह खत्म होगी ठंड, जानें प्रदेश के मौसम का हाल
- 16 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
- 16 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 16 फरवरी महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर के मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र और बेलपत्र अर्पित कर भव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए बाबा के दर्शन
- Bihar Morning News : राजद की बैठक, बिहार विधान परिषद और विधानसभा सत्र, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

