जालंधर। जालंधर में पटाखा दुकान को लेकर फिर से एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक बार फिर से पटाखा दुकान का स्थान बदल दिया गया है। जिला प्रशासन ने पटाखा मार्केट को लेकर बड़ा फैसला लिया है, पहले लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में पटाखा मार्केट लगाने के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इन दोनों जगहों को छोड़कर बेअंत सिंह पार्क (इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट) में मार्केट लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बेअंत सिंह पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दी गई है। बीते दिन मेयर विनीत धीर ने भी कहा था कि खालसा स्कूल और चारा मंडी दोनों जगहों पर दिक्कतें हैं और व्यापारी भी बेअंत सिंह पार्क को ही प्राथमिकता दे रहे हैं इसे देखते हुए एक बार फिर से स्थान बदला जा रहा है।

निरीक्षण में आई कई बात सामने
निगम की टीम ने इस स्थान का निरीक्षण करने के बाद यहा मार्केट लगाने पर सहमति जताई। साथ ही, इस बार चार्जेज भी कम कर दिए गए हैं। पिछली बार जहा 10 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट लिया गया था, वहीं इस बार केवल 5 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट चार्ज किया जाएगा। इससे व्यापारियों को मदद मिलेगी।
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स
- यहां जलेगा 221 फीट का रावण, 34 लाख की लागत से तैयार पुतला बना देशभर में आकर्षण का केंद्र
