Rajasthan Politics: उदयपुर दौरे पर पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आज देश को कांग्रेस की विचारधारा की सबसे ज्यादा जरूरत है।

गहलोत ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, आयोग का काम शिकायत पर जांच करना है, लेकिन जब वोट चोरी पर सवाल पूछा जाता है तो जवाब भाजपा देती है। उन्होंने मौजूदा हालात को अराजक बताया।
गहलोत ने जाति और धर्म के आधार पर बढ़ते ध्रुवीकरण पर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस की सोच ही सभी धर्म, जाति और भाषाओं को साथ लाकर देश को मजबूत बना सकती है।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के एक कार्यक्रम में गहलोत ने बताया कि राजस्थान शायद देश का पहला राज्य है जहां शांति और अहिंसा विभाग बनाया गया। उनके कार्यकाल में हर ब्लॉक में 50 से 150 लोगों को गांधी विचारधारा पर प्रशिक्षण दिया गया, जो अब इसे नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन समिति की बैठकों के जरिए युवाओं को गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया जा रहा है। आइंस्टीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, भविष्य में शायद लोगों को विश्वास भी न हो कि गांधी जैसा कोई व्यक्ति इस धरती पर था।
पढ़ें ये खबरें
- बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत केस: SIT रिपोर्ट के बाद फोर्टिस के 4 डॉक्टरों पर FIR, लापरवाही के गंभीर आरोप
- पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की स्टेटस रिपोर्ट न दाखिल करने को बताया गंभीर लापरवाही
- JDU के सर्वेसर्वा बने रहेंगे नीतीश कुमार, ललन सिंह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, अनंत सिंह पर साधी चुप्पी
- SSIPMT रायपुर में 28-29 मार्च को ‘अग्रसित’ टेक्नो-कल्चरल फेस्ट, एआई से लेकर डांस तक युवाओं का दिखेगा टैलेंट
- MP राज्यसभा चुनावः पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव का बड़ा बयान, बोले- दौड़ में मैं…
