चंडीगढ़ : किसानों को लेकर पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें अब उन्हें राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।किसान आंदोलन के दौरान चंडीगढ़ में दर्ज की गई एफ.आई.आर. को लेकर अब किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि उन्होंने इन एफआईआर को रद्द करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश भेज दी है। केंद्र सरकार जब तक इस पर कोई फैसला नहीं ले लेती, तब तक किसी भी किसान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जानकारी सामने आई है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 24 किसानों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आंदोलन के दौरान दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की थी। किसानों का कहना था कि जब प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लिए थे, तब यह आश्वासन दिया गया था कि आंदोलन से जुड़ी सभी एफ.आई.आर. भी वापस ली जाएंगी। पंजाब और हरियाणा में दर्ज एफ.आई.आर. रद्द कर दी गई लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

पहले ही मिली एन.ओ.सी
किसानों ने जानकारी दी है कि चंडीगढ़ के डी.जी.पी. ने इन एफ.आई.आर. को रद्द करने के लिए एन.ओ.सी. पहले ही दे दी है, लेकिन कार्रवाई लंबित है। इस पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर प्रशासन से जवाब मांगा था। जवाब में प्रशासन ने अदालत को बताया कि 19 फरवरी को ही केंद्र सरकार को एफ.आई.आर. रद्द करने की सिफारिश भेज दी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस याचिका का निपटारा कर दिया।
- मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल: पुलिस परिवार के 23 बच्चों ने किया रायपुर एयरपोर्ट का भ्रमण, फाइटर पायलट्स से किया सीधा संवाद, उड्डयन और रक्षा क्षेत्र में करियर की ली जानकारी
- इटारसी उत्सव मेले में कुदरत का कहर, ताश के पत्तों की तरह ढहा लाखों का ‘लाल किला’, जानिए कब तक लौटेगी मेले की रौनक?
- Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स के मालिक बने स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल, 15 हजार करोड़ में हुआ सौदा
- बेतिया-मोतिहारी में झमाझम बारिश से बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी
- शराब घोटाला मामला : ED ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी, 5.39 करोड़ नगद और 3 किलो से अधिक सोना जब्त

