जालंधर। पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार ने मुहिम छेड़ दी है। जिसके लिए अब जिलेवार कार्यवाही भी जारी है। इस कड़ी में जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही हुईं है। नगर निगम पुलिस प्रशासन और तहसीलदार की मौजूदगी में बस्ती गुजा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास तस्कर सचिन के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने सचिन कि तरफ से बनाई गई अवैध उसारी को ध्वस्त कर दिया। सचिन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह के अनुसार, सचिन के खिलाफ तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं। सचिन ने नशा बेचकर अवैध उसारी बनाई थी। नगर निगम की टीम ने पहले सचिन को पत्र जारी कर अवैध उसारी को हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आज पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
एटीपी ने बताया कि घर के बाहर 5 फीट की अवैध उसारी बनाई गई थी, जिसे प्रशासन ने गिरा दिया। आपको बता दे इसके पहले भी कई नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की है और उनके घरों को ध्वस्त किया गया था।
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद, पुलिस की कार्रवाई पर भड़के किसान
- नारायणगढ़: योग कक्षा में गूंजी महाराजा जस्सा सिंह अहलूवालिया की वीरता की गाथा, जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
- नगर पालिका की मनमानी: कचरा डंपिंग यार्ड बना ‘डेथ ज़ोन’, मासूमों की सांसों पर मंडराया संकट
- हेमकुंट साहिब के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए मार्ग सुरक्षित बनाने में जुटी भारतीय सेना, 9 माउंटेन ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा
- टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के तीन सहयोगी गिरफ्तार, मतगणना से पहले चुनाव आयोग का एक्शन

