चंडीगढ़। अमेरिका में रह रहे पंजाबी को लेकर बड़ी खबर सामने आईं है। वहां रहने वाले लोगों की एक-एक करके दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका ने कई ऐसे आदेश जारी किए हैं, जो बेहद कठिन हैं। अमेरिका में हो रही दुर्घटनाओं के बाद, प्रशासन ने प्रवासियों के लिए ट्रक ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को कड़ा कर दिया है। अब केवल ग्रीन कार्ड धारक या अमेरिकी नागरिक ही हैवी ड्यूटी वाले ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
130 ड्राइवर हुए गिरफ्तार
आपको बता दें कि अमेरिका ने वर्क परमिट वाले ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 130 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कम से कम 28 पंजाबी हैं। ट्रंप सरकार ने नए नियम अब लागू हो गया है, जिसके अनुसार ग्रीन कार्ड या अमेरिकी नागरिक के बिना व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा।

इस कार्रवाई में सबसे पहले ओक्लाहोमा राज्य के ड्राइवरों को निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका में लगभग 2 लाख ट्रक ड्राइवर ‘कच्चे’ हैं और उनमें से हज़ारों पंजाबी युवा हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार बड़े पैमाने पर शरण के मामलों को रद्द करने की भी योजना बना सकती है, जिससे लाखों प्रवासियों के लिए और समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- सो रहा है प्रशासन? घनी आबादी और रिहायशी इलाके के बीच कारखानों का संचालन, मानक के अनुरूप अग्निशमन उपकरण भी नहीं, अनुमति कैसे दे रहा विभाग?
- ‘देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि…’, CJI सूर्यकांत ने ऐसी बात बोली की महिला वकीलों की तालियों से गूंज उठा हॉल
- गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का विरोध : कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, चूल्हे पर खाना बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
- Bomb Threat : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोकी गई सुनवाई, डॉग और बम स्क्वायड जांच में जुटे
- उत्तम नगर हत्याकांड: पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया, अब तक 14 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
