चंडीगढ़। अमेरिका में रह रहे पंजाबी को लेकर बड़ी खबर सामने आईं है। वहां रहने वाले लोगों की एक-एक करके दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका ने कई ऐसे आदेश जारी किए हैं, जो बेहद कठिन हैं। अमेरिका में हो रही दुर्घटनाओं के बाद, प्रशासन ने प्रवासियों के लिए ट्रक ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को कड़ा कर दिया है। अब केवल ग्रीन कार्ड धारक या अमेरिकी नागरिक ही हैवी ड्यूटी वाले ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
130 ड्राइवर हुए गिरफ्तार
आपको बता दें कि अमेरिका ने वर्क परमिट वाले ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 130 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कम से कम 28 पंजाबी हैं। ट्रंप सरकार ने नए नियम अब लागू हो गया है, जिसके अनुसार ग्रीन कार्ड या अमेरिकी नागरिक के बिना व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा।

इस कार्रवाई में सबसे पहले ओक्लाहोमा राज्य के ड्राइवरों को निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका में लगभग 2 लाख ट्रक ड्राइवर ‘कच्चे’ हैं और उनमें से हज़ारों पंजाबी युवा हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार बड़े पैमाने पर शरण के मामलों को रद्द करने की भी योजना बना सकती है, जिससे लाखों प्रवासियों के लिए और समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
