उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचायत भवन के पीछे खेत में बम जैसे संदिग्ध सामान पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कराया और आर्मी को सूचना दी। आर्मी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध बम को सावधानीपूर्वक डिफ्यूज कर दिया।
READ MORE: जेल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की संदिग्ध मौत: विचाराधीन कैदी की मौत से मचा हड़कंप, जांच जारी
जानकारी के अनुसार, गांव के पंचायत भवन के पीछे खेत में लोगों को बम के आगे के हिस्से दिखाई दिए। मौके से कुल पांच ट्यून्स मोटार बम के हेड यानी आगे के हिस्से बरामद किए गए। इनमें से चार खाली थे, जबकि एक संदिग्ध बताया गया, जिसके सक्रिय होने और फटने की आशंका थी।
बताया जा रहा है कि खेत में बमनुमा वस्तुएं दिखाई देने के बाद इसकी सूचना लोगों ने गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सेना को सूचना दी गई। आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे और बम के हिस्सों की जांच करने के बाद संदिग्ध हिस्से को सावधानीपूर्वक डिफ्यूज किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद किए गए बम के पार्ट करीब 20 साल पुराने बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने इन्हें पास की आर्मी रेंज से उठाकर यहां लाकर खेत में फेंक दिया होगा।
READ MORE: MPPSC परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4 महीने में होंगी दर्जनों परीक्षाएं, 31 दिसंबर से पहले जारी होंगी चयन सूचियां
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि बम होने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां बम के पांच पार्ट मिले, जिनमें एक संदिग्ध था। उसे आर्मी की टीम की मदद से डिफ्यूज कराया गया है। मामले में पुलिस और संबंधित टीम द्वारा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

