हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स ने मकान कुर्की की कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना विजयनगर की है।
यह भी पढ़ें: निगम-मंडलों में जल्द होगी नियुक्तियां: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा?
दरअसल, मृतक 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी इंदौर पब्लिक कॉपरेटिव बैंक में काम करते थ। उन्होंने लोन लिया था जिसे वह चुका नहीं पाए। कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम मॉर्गेज लोन की कुर्की के लिए उनके स्कीम नंबर 54 स्थित मकान में पहुंची। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक दिन की मोहलत मांगी थी लेकिन बैंककर्मियों ने इससे इनकार कर दिया जिससे हेमंत तनाव में आ गए।
यह भी पढ़ें: मुरैना में भरभराकर गिरी मंदिर की छत, प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों की मौत, पति-पत्नी समेत 5 गंभीर घायल
उन्होंने आनन-फानन में अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौत ही गई। घटना के दौरान उनकी पत्नी और बड़ा बेटा घर पर मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

