जालंधर। पंजाब के जालंधर में अलग ही नजारा देखने को मिला। दशहरे के दिन आज सुबह हुई बारिश ने जालंधर में माहौल को किरकिरा कर दिया है। जालंधर में 20 से अधिक जगहों पर आज रावण दहन किया जाएगा, लेकिन बारिश ने रावण के पुतले को डैमेज कर दिया है। मॉडल हाउस ग्राउंड में पुतले गिर गया। वहीं कई अन्य मैदानों में बनाए गए विशाल पुतले भी बारिश और तेज हवाओं के कारण टूट गए हैं।
जानकारी सामने आई है कि बस्तीशेख इलाके में तेज हवा और बारिश से एक पुतले की गर्दन टूट गई। आयोजकों ने पुतलों को उठाने और सुरक्षित रखने का काम शुरू कर दिया है। पुजारी और आयोजक इस बात की चिंता जता रहे हैं कि बारिश और तेज हवाओं के चलते पुतलों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
वहीं कई इलाकों में छोटे रावण भी बनाए गए थे, जो बारिश में भीगने के कारण धीरे धीरे गिरते जा रहे हैं। जिन मैदान में विशाल आयोजन होना है वहां पर आयोजकों ने वॉटरप्रूफ के जरिए पुतलों को सुरक्षित रखने के उपाय कर रहे है लेकिन वहीं दूसरे ओर छोटे आयोजनों और मोहल्ले में जलने वाले छोटे रावण के कहीं हाथ तो कहीं पैर टूट कर गिरते नजर आए हैं।
- बिहार कैबिनेट विस्तार पर मुहर की तैयारी, नीतीश से मिल दिल्ली रवाना होंगे सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ फाइनल होगा मंत्रियों का नाम
- महंगाई पर कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को घेरा, बोलीं- देश महंगाई की मार से त्रस्त
- नांगल चौधरी के युवक की जयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- SIT गठन कर जांच कराई जाए…भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने CM धामी पर लगाए हैं गंभीर आरोप, गणेश गोदियाल ने सवाल उठाते हुए कर दी बड़ी मांग
- मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन : 23 बंकर ध्वस्त, 18 IED बरामद

