चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर-30 में दशहरे से एक दिन पहले शरारती तत्वों ने रावण के पुतले को देर रात आग लगा दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। दशहरा आयोजन समिति ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ये पुतला सेक्टर-30 की आरबीआई कॉलोनी में लगाया गया था। आयोजन समिति परेशान है कि अब आज शाम के कार्यक्रम का क्या होगा। वहीं पूरे शहर में दशहरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार चंडीगढ़ में 10 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला समितियां इस बार सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं। पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेक्टर-46 में 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला
सेक्टर-46 इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां सनातन धर्म समिति ने 101 फीट बड़ा रावण का पुतला तैयार किया है। इसके साथ ही 95 फीट का कुंभकर्ण और 90 फीट का मेघनाथ का पुतला भी बनाया गया है। सेक्टर-29 में 80 फीट का रावण, 75 फीट का कुंभकर्ण और 70 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है।
- मेरिट लिस्ट में ‘नाम का खेल’: बाबू ने अपात्रों को दिलाई नौकरी, आंगनवाड़ी भर्ती फाइलों की दोबारा जांच के आदेश
- गर्मी में मिलने वाला ये खास फल है फायदों से भरपूर, जरूर करें तेंदू का सेवन …
- बेजुबानों को भीषण गर्मी से राहत: पशुओं से माल ढुलाई पर लगा प्रतिबंध, जानें क्या है ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट 1960’?
- हरियाणा में पराली जलाने का कहर जारी: एक दिन में 144 नए मामले, रोहतक सबसे प्रभावित; बढ़ा प्रदूषण का खतरा
- रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था : काउंटर में नहीं रहते कर्मचारी, यात्री परेशान, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

