चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर-30 में दशहरे से एक दिन पहले शरारती तत्वों ने रावण के पुतले को देर रात आग लगा दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। दशहरा आयोजन समिति ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ये पुतला सेक्टर-30 की आरबीआई कॉलोनी में लगाया गया था। आयोजन समिति परेशान है कि अब आज शाम के कार्यक्रम का क्या होगा। वहीं पूरे शहर में दशहरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार चंडीगढ़ में 10 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला समितियां इस बार सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं। पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेक्टर-46 में 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला
सेक्टर-46 इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां सनातन धर्म समिति ने 101 फीट बड़ा रावण का पुतला तैयार किया है। इसके साथ ही 95 फीट का कुंभकर्ण और 90 फीट का मेघनाथ का पुतला भी बनाया गया है। सेक्टर-29 में 80 फीट का रावण, 75 फीट का कुंभकर्ण और 70 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है।
- चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी को VHP की चुनौती, कहा- मथुरा से लड़कर दिखाएं चुनाव
- धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 26 क्विंटल धान जब्त, यूपी से आ रहा 150 बोरी धान भी पकड़ाया
- इटली में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बाद PM मेलोनी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी
- SAF के जवान को मारी गोलीः बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एसपी और FSL टीम मौके पर
- दिल्ली की तर्ज पर भोपाल में भी सख्ती! रोशनपुरा समेत प्रमुख चौराहों पर धरना-प्रदर्शन बैन, पुलिस के आदेश में क्या-क्या?

