अमृतसर। योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को सच्चखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु साहिबान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। बाबा रामदेव ने कहा कि यह राशि कोई बड़ा दान नहीं, बल्कि गुरु की सेवा में एक छोटा सा योगदान है।
उन्होंने पंजाबी समुदाय को बहादुर और हिम्मती बताते हुए कहा कि हाल के बाढ़ संकट से हुए जान-माल के नुकसान के बावजूद, पंजाब जल्द ही इस विपदा से उबरकर फिर से अपने पैरों पर खड़ा होगा। बाबा रामदेव ने गुरु नानक देव के उपदेश “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” को आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और जब किसी समुदाय या क्षेत्र पर मुसीबत आती है, तो मानवता के नाते सभी को आगे आकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने एसजीपीसी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की भी जमकर सराहना की।

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि बाढ़ के कारण पंजाब के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। लोगों की फसलें, पशुधन और कई घर तबाह हो गए। शिरोमणि समिति ने शुरू से ही राहत कार्य शुरू कर दिए थे और लोगों से आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है। धामी ने बाबा रामदेव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल सिख समुदाय, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव ने भविष्य में और जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया है।
- Today’s Top News: LPG घोटाला मामले में गैस एजेंसी संचालक समेत 3 गिरफ्तार, CM हाउस घेराव के दौरान हंगामा करने वाले NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, लावारिस खड़े ट्रक से 19 भैंस बरामद, मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर छिड़ी सियासत… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan News: कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद 9 दवाओं पर लगा बैन, ड्रग कंट्रोलर ने जारी किया आदेश
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का हुआ गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं प्रदेशाध्यक्ष
- अपना खोया मोबाइल पाकर खिले सहरसा वासियों के चेहरे, जानें कैसे ऑपरेशन मुस्कान ने बदली पुलिस की तस्वीर
- सरपंच पति ने सचिव से की मारपीट: सचिव संघ में भारी आक्रोश, FIR दर्ज कराकर की गिरफ्तारी की मांग
