अमृतसर। योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को सच्चखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु साहिबान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। बाबा रामदेव ने कहा कि यह राशि कोई बड़ा दान नहीं, बल्कि गुरु की सेवा में एक छोटा सा योगदान है।
उन्होंने पंजाबी समुदाय को बहादुर और हिम्मती बताते हुए कहा कि हाल के बाढ़ संकट से हुए जान-माल के नुकसान के बावजूद, पंजाब जल्द ही इस विपदा से उबरकर फिर से अपने पैरों पर खड़ा होगा। बाबा रामदेव ने गुरु नानक देव के उपदेश “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” को आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और जब किसी समुदाय या क्षेत्र पर मुसीबत आती है, तो मानवता के नाते सभी को आगे आकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने एसजीपीसी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की भी जमकर सराहना की।

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि बाढ़ के कारण पंजाब के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। लोगों की फसलें, पशुधन और कई घर तबाह हो गए। शिरोमणि समिति ने शुरू से ही राहत कार्य शुरू कर दिए थे और लोगों से आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है। धामी ने बाबा रामदेव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल सिख समुदाय, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव ने भविष्य में और जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया है।
- उत्तराखंड 2027: क्या टूटेगा हर 5 साल वाला मिथक या बीजेपी रचेगी नया इतिहास?
- UNGA में ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- ‘कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे’, भारत-पाक युद्ध रोकने का भी किया दावा
- बाबासाहेब के अपमान और संविधान की… अखिलेश यादव ने भाजपा पर पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या बोल गए सपा सुप्रीमो?
- श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शतक से चूकीं स्मृति मंधाना, लेकिन रच दिया नया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
- छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, CM साय ने कहा- पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण


