पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासनिक विभाग में नए अधिकारी की नियुक्ति हुई है। साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।
कर्नाटक में 1 जून 1967 को जन्मे आईएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद ने शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बी कॉम की पढ़ाई के बाद एलएलबी की डिग्री ली और इसके बाद इग्नू व पांडूचेरी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए किया।
साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत जिला कलेक्टर के रूप में अरुणाचल प्रदेश से की। इसके बाद वह साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर भी रहे। दिल्ली प्रशासन में रहते हुए उन्होंने शहरी विकास, व्यापार एवं कर विभाग में आयुक्त का पद संभाला। आगे चलकर वे दिल्ली के शिक्षा विभाग और शहरी विकास विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- रोजगार सहायकों के नियमितीकरण का मामलाः 2 साल बाद फाइनल स्टेज पर पहुंचा, HC ने 4 सप्ताह में सरकार से जवाब पेश करने कहा
- Rajasthan News: ज्वेलर्स से मांगे 1.40 करोड़, पुलिस ने बिछाया जाल तो सरकारी टीचर निकला मास्टरमाइंड! जानें क्या है पूरा मामला?
- Char Dham Yatra 2026: 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, BKTC ने व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण किया, कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें
- खरगे के ’56 इंच की छाती’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री अशोक चौधरी ने किया तगड़ा पलटवार
- बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत की मांगः नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सीएम को लिखा पत्र

