पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासनिक विभाग में नए अधिकारी की नियुक्ति हुई है। साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।
कर्नाटक में 1 जून 1967 को जन्मे आईएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद ने शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बी कॉम की पढ़ाई के बाद एलएलबी की डिग्री ली और इसके बाद इग्नू व पांडूचेरी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए किया।
साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत जिला कलेक्टर के रूप में अरुणाचल प्रदेश से की। इसके बाद वह साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर भी रहे। दिल्ली प्रशासन में रहते हुए उन्होंने शहरी विकास, व्यापार एवं कर विभाग में आयुक्त का पद संभाला। आगे चलकर वे दिल्ली के शिक्षा विभाग और शहरी विकास विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- Accident News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
- Devendra Fadnavis on Regime Change: ‘बोतल नई है, लेकिन शराब वही है’, राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना
- खनिज और पुलिस विभाग की कार्रवाई; दतला नदी के अवैध रेत घाटों पर दूसरे दिन भी चली जेसीबी, रास्ते बंद
- तेज रफ्तार कार का कहर: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश; स्कूटी सवार युवक-युवती को रौंदा, लड़की के दोनों पैर फ्रैक्चर
- इस्पात प्लांट से 39 टन लोहा लेकर निकला ट्रक, रास्ते में 5 टन माल गायब, पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

