Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज ने अपने बेड़े में 128 नई ब्लू लाइन बसें शामिल की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रत्येक ब्लू लाइन बस की कीमत 31.48 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए ‘आपणी बस’ योजना के तहत रेवेन्यू शेयर मॉडल पर केसरिया रंग की बसें भी शुरू की गई हैं। इन बसों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं और रियायती व निःशुल्क यात्रा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
क्षेत्रवार बसों का आबंटन
फिलहाल, जोधपुर क्षेत्र में 8, बाड़मेर में 6, वैशालीनगर में 4, सरदारशहर में 2, और बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, ब्यावर, हनुमानगढ़ आगार क्षेत्र में एक-एक बस संचालित होगी। इन बसों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करना है।
डिलक्स एसी बसों में कैटरिंग सुविधा
रोडवेज की डीलक्स एसी बसों में अब यात्रियों को ट्रेन और फ्लाइट की तरह सीट पर ही खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डीलक्स एसी बसों में कैटरिंग सर्विस की भी शुरुआत की। सुबह, दोपहर और शाम के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, इस सुविधा का भुगतान टिकट में शामिल नहीं होगा, और यात्रियों को खाद्य सामग्री के लिए अलग से निर्धारित कीमत चुकानी होगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज करेंगे नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग, CM साय भी होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री खट्टर… उप अभियंता भर्ती परीक्षा आज… चुनाव आयोग सुनिश्चित करे कि फार्म-7 का दुरुपयोग न हो : बैज
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड, कटनी में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें कैसा रहेगा मौसम
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर
- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने बदली अपनी चाल, दिन में गर्म, तो शाम ढलते ही हो रहा ठंड का एहसास
- Rajasthan News: चप्पलों के सोल में छिपाकर ले जा रहे थे 35 लाख की ब्राउन शुगर

