Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज ने अपने बेड़े में 128 नई ब्लू लाइन बसें शामिल की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रत्येक ब्लू लाइन बस की कीमत 31.48 लाख रुपये हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए ‘आपणी बस’ योजना के तहत रेवेन्यू शेयर मॉडल पर केसरिया रंग की बसें भी शुरू की गई हैं। इन बसों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं और रियायती व निःशुल्क यात्रा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
क्षेत्रवार बसों का आबंटन
फिलहाल, जोधपुर क्षेत्र में 8, बाड़मेर में 6, वैशालीनगर में 4, सरदारशहर में 2, और बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, ब्यावर, हनुमानगढ़ आगार क्षेत्र में एक-एक बस संचालित होगी। इन बसों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करना है।
डिलक्स एसी बसों में कैटरिंग सुविधा
रोडवेज की डीलक्स एसी बसों में अब यात्रियों को ट्रेन और फ्लाइट की तरह सीट पर ही खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डीलक्स एसी बसों में कैटरिंग सर्विस की भी शुरुआत की। सुबह, दोपहर और शाम के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, इस सुविधा का भुगतान टिकट में शामिल नहीं होगा, और यात्रियों को खाद्य सामग्री के लिए अलग से निर्धारित कीमत चुकानी होगी।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
