गोरखपुर। जिले में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां, राप्ती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों दोस्त देर शाम नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक झटके में उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई।

तीन बच्चों की डूबने से मौत

यह पूरा मामला जिले के राजघाट थाना क्षेत्र का है। जहां देर शाम राप्ती नदी में तुर्कमानपुर निवासी मोहन का बेटा सत्ती (15), फखरुद्दीन का बेटा इरफान (15) और सुनील का बेटा निक्कू (15) नहाए गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहर पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वे उनकी नजरों से ओझल हो गए थे।

READ MORE: संगम नगरी पहुंचे CM योगी, विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 2017 से पहले लोग कुंभ में गंदगी, भगदड़ और अव्यवस्था का शिकार होते थे

तीनों बच्चों का शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और NDRF की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद दो बच्चों का शव नदी से निकाला गया लेकिन एक का शव नहीं मिला। घंटों मशक्कत के बाद टीम ने फिर से सघन रेस्क्यू अभियान चलाया और तीसरे बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

READ MORE: अमरोहा में रफ्तार का कहर, मंदिर परिसर में घुसे डंपर ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के राप्ती नदी में हुए हादसे का लिया संज्ञान। उन्होंने हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी बात कही।