अमरोहा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंंपर मंदिर परिसर में घुस गया और सुंदरकांड का पाठ सुन रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चार लोगों की हालत गंभीर
यह पूरा मामला जिले के देहात क्षेत्र का है। जहां छावी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रामायण का पाठ हो रहा था। इसी दौरान अचानक बजरी से लदी डंपर आई और दीवार तोड़ते हुए रामायण पढ़ रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘PDA वर्ग पर अत्याचार की इंतहा हो गई…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा राज में भेदभाव, अन्याय और अत्याचार चरम पर
परिजनों ने रास्ता किया जाम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे करके लोगों का समझाया और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि फऱार डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है।

