शब्बीर अहमद, भोपाल। ट्विशा सुसाइड केस में अब जांच एजेंसी CBI पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक केस की डायरी तैयार होने के बाद CBI बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार आरोपी गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर कल सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई में इस मामले में पुलिस पक्ष रख रही थी, लेकिन अब केस CBI द्वारा टेकओवर किए जाने के बाद एजेंसी खुद अदालत में पैरवी करेगी।

सूत्रों का कहना है कि CBI गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देते हुए कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। मामले को लेकर कानूनी और जांच एजेंसियों की नजरें अब हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। ट्विशा सुसाइड केस पहले से ही प्रदेश में चर्चाओं में बना हुआ है और अब CBI की एंट्री के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m