Rajasthan News: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रविवार रात हुई आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना तय दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री की कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकातें और बैठकें निर्धारित थीं, लेकिन उन्होंने हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कराएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई त्रासदी दोबारा न हो।
रात ढाई बजे पहुंचे मुख्यमंत्री
घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात करीब ढाई बजे खुद एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा आईसीयू में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सा विभाग, अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
राज्य सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय जांच कमेटी

राज्य सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। चिकित्सा विभाग के आयुक्त इकबाल खान को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी में मुकेश कुमार मीणा (अतिरिक्त निदेशक, अस्पताल प्रशासन, राजमेस), चंदन सिंह मीणा (मुख्य अभियंता, राजमेस), अजय माथुर (मुख्य अभियंता, विद्युत, पीडब्ल्यूडी), आर.के. जैन (अतिरिक्त प्रधानाचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज) और नगर निगम जयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सदस्य होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 16 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 16 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-त्रिशूल अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आज, चिराग पासवान का दावत-ए-इफ्तार, LPG की किल्लत को लेकर विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- CG Crime News : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, घर गिराने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
