Rajasthan News: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रविवार रात हुई आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना तय दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री की कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकातें और बैठकें निर्धारित थीं, लेकिन उन्होंने हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कराएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई त्रासदी दोबारा न हो।
रात ढाई बजे पहुंचे मुख्यमंत्री
घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात करीब ढाई बजे खुद एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा आईसीयू में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सा विभाग, अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
राज्य सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय जांच कमेटी

राज्य सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। चिकित्सा विभाग के आयुक्त इकबाल खान को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी में मुकेश कुमार मीणा (अतिरिक्त निदेशक, अस्पताल प्रशासन, राजमेस), चंदन सिंह मीणा (मुख्य अभियंता, राजमेस), अजय माथुर (मुख्य अभियंता, विद्युत, पीडब्ल्यूडी), आर.के. जैन (अतिरिक्त प्रधानाचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज) और नगर निगम जयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सदस्य होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में आतंकी हमले से बचने की तैयारी, NSG, पुलिस और खुफिया अधिकारी की बैठक, मॉक ड्रिल को लेकर हुई चर्चा
- दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी निलंबित, थानाध्यक्ष से मांगा जवाब
- सेना अधिकारी की पत्नी चीनी एजेंटों से साझा की संवेदनशील जानकारी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया मामला…
- भोपाल स्टेशन का बदलेगा सिस्टम: कई ट्रेनें होंगी शिफ्ट, रानी कमलापति से चलेंगी कुछ गाड़ियां
- कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ASI गिरफ्तार
