तरनतारन। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से बड़ी हलचल हुई है। पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा के पास बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने 75 ज़िंदा कारतूस और एक पिस्टल का स्लाइडर बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न थानों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बी.एस.एफ. के सूत्र की माने तो भारत-पाकिस्तान सीमा के अंतर्गत नौशहरा ढाला गांव में खेतों में गिरी एक प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई, जिसे खोलते समय उसमें से एक पिस्टल स्लाइडर बरामद हुआ। यह प्लास्टिक की बोतल ड्रोन की मदद से भारतीय क्षेत्र में पहुंची थी। इस संबंध में सराय अमानत खां थाने की पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

खेतो में मिला कारतूस इसके अलावा, खालड़ा थाने की पुलिस और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान राजोके गांव में खेतों में गिरा एक पैकेट बरामद किया गया। तलाशी के दौरान उसमें से 9 एमएम के 75 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए जिन पर पाकिस्तान की मुहर लगी हुई है। उन्होंने बताया कि ये ज़िंदा कारतूस ड्रोन की मदद से भारतीय क्षेत्र में आए हैं, जिससे पाकिस्तान भारत का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा है।
- हत्या या फिर कुछ और? शौचालय के पास मिली वृद्ध महिला की लाश, इलाके में सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- Bilaspur News Update : महानदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त… नौकरी पाने फर्जी अंक सूची देने वाले दो गिरफ्तार… हत्या केस में दो नाबालिग समेत 3 पकड़ाए… हाथी प्रभावित उपार्जन केंद्रों में धान जाम
- स्वच्छ दिल्ली अभियान: CM रेखा ने IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया उद्घाटन
- CG Crime News: पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, ड्रोन के जरिए सीमापार से गिराए जाते थे नशीले पदार्थ, फिर देशभर में सप्लाई
- सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर में लगी गोली

