तरनतारन। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से बड़ी हलचल हुई है। पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा के पास बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने 75 ज़िंदा कारतूस और एक पिस्टल का स्लाइडर बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न थानों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बी.एस.एफ. के सूत्र की माने तो भारत-पाकिस्तान सीमा के अंतर्गत नौशहरा ढाला गांव में खेतों में गिरी एक प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई, जिसे खोलते समय उसमें से एक पिस्टल स्लाइडर बरामद हुआ। यह प्लास्टिक की बोतल ड्रोन की मदद से भारतीय क्षेत्र में पहुंची थी। इस संबंध में सराय अमानत खां थाने की पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

खेतो में मिला कारतूस इसके अलावा, खालड़ा थाने की पुलिस और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान राजोके गांव में खेतों में गिरा एक पैकेट बरामद किया गया। तलाशी के दौरान उसमें से 9 एमएम के 75 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए जिन पर पाकिस्तान की मुहर लगी हुई है। उन्होंने बताया कि ये ज़िंदा कारतूस ड्रोन की मदद से भारतीय क्षेत्र में आए हैं, जिससे पाकिस्तान भारत का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा है।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज

