Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अंता उपचुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेता नरेश मीणा पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, विधायक सोशल मीडिया पर पैदा नहीं होते।
दरअसल, अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नरेश मीणा ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

रंधावा से जब मीणा की नाराजगी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैं साढ़े तीन साल से पार्टी का प्रभारी हूं, लेकिन उनसे कभी नहीं मिला। उन्होंने भी मुझसे मिलने की कोशिश नहीं की। ट्विटर पर बहुत कुछ होता है, लेकिन ट्विटर पर विधायक नहीं बनते।
रंधावा ने आगे कहा, कांग्रेस में उम्मीदवार का चयन उसके काम, गंभीरता, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर होता है। पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
रंधावा के इस बयान पर नरेश मीणा ने जवाब देते हुए कहा, मैं रंधावा जी से कई बार मिल चुका हूं। हमारी मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी हैं। लेकिन अब मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं, इसलिए इस विषय पर ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा।
पढ़ें ये खबरें
- तीन पूर्व सीएम के बेटों की करारी हारः असम चुनाव में कांग्रेस का नया रिकॉर्ड, क्या ये ‘वंशवादी राजनीति’ पर बड़ा संदेश?
- Tata Chemicals Limited Share : कंपनी को 2,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
- चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली को बड़ी राहत, खूंखार खिलाड़ी कर सकता है वापसी, कोच ने दिया अहम अपडेट
- NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने मामले में नितेश राणे को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
- तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने किया हमला, 5 की हालत गंभीर, इलाज जारी
