Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अंता उपचुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेता नरेश मीणा पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, विधायक सोशल मीडिया पर पैदा नहीं होते।
दरअसल, अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नरेश मीणा ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

रंधावा से जब मीणा की नाराजगी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैं साढ़े तीन साल से पार्टी का प्रभारी हूं, लेकिन उनसे कभी नहीं मिला। उन्होंने भी मुझसे मिलने की कोशिश नहीं की। ट्विटर पर बहुत कुछ होता है, लेकिन ट्विटर पर विधायक नहीं बनते।
रंधावा ने आगे कहा, कांग्रेस में उम्मीदवार का चयन उसके काम, गंभीरता, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर होता है। पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
रंधावा के इस बयान पर नरेश मीणा ने जवाब देते हुए कहा, मैं रंधावा जी से कई बार मिल चुका हूं। हमारी मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी हैं। लेकिन अब मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं, इसलिए इस विषय पर ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा।
पढ़ें ये खबरें
- कच्छ के मुंद्रा में अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, दो लोगों की दर्दनाक मौत
- Delhi-NCR GRAP-1: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-1 लागू, जानिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी?
- संकट की घड़ी में संबल बनी मोहन सरकार: मुख्यमंत्री ने 950 से अधिक आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र; 400 नए सांदीपनि स्कूलों का किया ऐलान
- किसानों की परेशानी पर जजपा ने खोला मोर्चा, MSP में 200 रुपये बढ़ाने की मांग
- Raipur Temple Controversy : यादव समाज ने घेरा पुरानी बस्ती थाना, शीतला मंदिर के पीठाधीश पर FIR दर्ज, जानें पूरा विवाद
