Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

सिग्नेचर के बदले रिश्वत की मांग
ACB को शिकायत मिली थी कि डॉ. मनीष अग्रवाल बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता का काम न्यूरो सर्जरी विभाग में इस्तेमाल होने वाले ब्रेन कॉइल की सप्लाई करना था। आरोप था कि बिल पास करने के लिए डॉक्टर ने 1 लाख रुपये की मांग की थी।
सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान डॉ. अग्रवाल को 1 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। फिलहाल ACB टीम उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार उद्यमिता संघ सेमिनार, ईद नमाज और मिलन कार्यक्रम, नर्सरी एवं ग्रीन टेक कार्यशाला, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- देवी का वो मंदिर जहां होता है जहां वर्जित है जीवित बलि, महासप्तमी पर होता विशेष अनुष्ठान
- CG Suspended : 8 पंचायत सचिव सस्पेंड, 1.19 करोड़ के अनियमित भुगतान पर कार्रवाई
- CG Crime News : मितानिन प्रेरक की हत्या का खुलासा, PM आवास की राशि के विवाद में आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम
