Rajasthan News: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दीपावली और छठ पूजा के मौके पर राजस्थान से 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को घर जाने में परेशानी न हो।

कहां-कहां के लिए चलेंगी ट्रेनें
ये विशेष ट्रेनें पटना, बरौनी, आसनसोल, गोमतीनगर, सोलापुर, दानापुर, बांद्रा टर्मिनस, पुणे, तिरुपति और राजकोट जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। रेलवे का कहना है कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों की संख्या और डिब्बे आगे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
56 नियमित ट्रेनों में 154 अतिरिक्त डिब्बे
त्योहारों के दौरान सीटों की कमी न हो, इसके लिए रेलवे ने 56 नियमित ट्रेनों में 154 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। इससे अधिक यात्रियों को सीट मिल सकेगी और यात्रा का दबाव कम होगा।
भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त इंतजाम
त्योहारों में स्टेशनों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं
- कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक।
- ट्रेन के प्रस्थान से पहले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
- आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार।
- साधारण श्रेणी के लिए बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था।
- एटीवीएम मशीनें और अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए गए हैं।
सुरक्षा और सफाई पर खास ध्यान
स्टेशनों पर सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। आरपीएफ की गश्त और सीसीटीवी निगरानी भी तेज की गई है। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प बूथ बनाए गए हैं और टिकट के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप का विकल्प भी दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- MD ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापा: 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, नदी के रास्ते पहुंची टीम
- सड़क पर दौड़ी मौतः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामा-भांजे की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग
- बिलासपुर हाई कोर्ट ने जी.पी.एफ. वसूली मामले में रिटायर लेक्चरर को दी राहत, महालेखाकार के आदेश को किया रद्द
- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र बना जनसमस्याओं के समाधान का मंच, आम जनता और कार्यकर्ताओं से मंत्री कर रहे सीधे संवाद, जानिए मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम
- किशनगंज में न्याय की जीत, हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार का जुर्माना


