Rajasthan News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार, 13 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेंगे। वे यहां देश की तीन नई आपराधिक संहिताओं के लागू होने की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शनी देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में आए ऐतिहासिक बदलावों को दर्शाएगी। एक जुलाई 2024 को लागू हुई इन तीनों संहिताओं भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को लेकर यह आयोजन खास महत्व रखता है।
यह प्रदर्शनी जयपुर के सीतापुरा में 13 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य ‘दंड नहीं, न्याय’ की नई अवधारणा को जनता के सामने प्रस्तुत करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
- MMS वायरल केस : विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दिया फोटो और वीडियो का सैंपल, कहा – दबाव में नोटिस-नोटिस खेल रही पुलिस
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू
- सिजीमाली विवाद: सस्मित पात्रा ने जुएल ओराम से हस्तक्षेप की मांग
