Rajasthan News: त्योहारों के सीजन में शहर में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। देव नगर थाना इलाके की प्रथम पुलिया के पास स्थित रस सागर पेंट शॉप में भयानक आग लग गई। यह आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में पूरी रात लगी और सुबह 6 बजे के बाद ही पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। दुकान में दीपावली के लिए रखा सारा स्टॉक और गोदाम जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

आग बुझाने में 8 घंटे लगे
देव नगर के थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आग की सूचना रात 9:30 बजे मिली। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि आग की लपटें बेहद तेज थीं और दुकान में रखे रंग और थिनर जैसे ज्वलनशील रसायनों की वजह से बार-बार आग भड़क रही थी। फायर फाइटर्स को आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
एयरफोर्स दमकल की मदद में आई
आग पर काबू पाने के लिए शास्त्री नगर, नागोरी गेट और अन्य फायर स्टेशनों से करीब 15-16 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। स्थिति गंभीर होने पर भारतीय वायुसेना की दमकल गाड़ियों की मदद भी ली गई। आठ घंटे तक चले इस अभियान के बाद आग पूरी तरह नियंत्रण में आई।
भीड़ हटाने में पुलिस को पसीना आया
हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। महापौर वनिता सेठ और डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करना और बचाव कार्य में बाधा न आने देना पुलिस के लिए चुनौती बन गया।
आग लगने की वजह की जांच जारी
शुरुआती अनुमान है कि दीपावली के लिए जमा किए गए ज्वलनशील पदार्थों के कारण नुकसान बड़ा हुआ। प्रशासन ने कहा है कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- निकाह से पहले संकट: दुल्हन समेत पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज, इमली के पेड़ पर पत्थर फेंकने से शुरू हुआ विवाद
- कैश कांड: जस्टिस वर्मा के इस्तीफे ने बढ़ाई सियासी हलचल! महाभियोग पर घमासान
- “महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती” समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कही ये बात…
- अधिकार से आत्मनिर्भरता की यात्रा पर 331 हिंदू परिवार, सीएम योगी ने सौंपा भूमिधरी अधिकार पत्र, कहा- यही सामाजिक न्याय है
- ऐसे बेटियां बचाएंगे योगी जी! UP की कानून व्यवस्था फेल, घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ रेप, नींद में ‘बेशर्म’ सरकार और ‘नकारा’ सिस्टम?
