Rajasthan News: दीपावली पर शुद्धता के नाम पर चल रहे मिलावटी घी के कारोबार का भांडा फोड करते हुए गोवर्धनविलास थाना पुलिस, डीएसटी टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ही व्यापारी के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 5217 किलो नकली देसी घी जब्त किया।

व्यापारी द्वारा विभिन्न ब्रांड का यह घी अलग-अलग पैकिंग के पैक में था। 15 किलो के घी का टीन 6 हजार में बेचा जा रहा था, जबकि बाजार में उसकी कीमत करीब 9 हजार रुपए थी। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन व गिर्वा सीओ सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दो ठिकानों पर छापे, हजारों किलो घी जब्त
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान और जगदीश सैनी की टीम के साथ सबसिटी सेंटर स्थित न्यू वैभव इंटरप्राइजेज तथा सेक्टर-14 ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थित गोदाम पर छापा मारा। सबसिटी सेंटर से 1425 किलो जब्त किया गया। इनमें 15 किलो के 95 टीन भी शामिल थे।
इसी तरह सेक्टर-14 के गोदाम से 3795 किलो घी बरामद हुआ। दोनों जगह से कुल 5217 किलो घी जब्त किया गया। सबसिटी सेंटर पर मिले घी के टीन काऊ सिया और श्री ब्रांड नाम से भरे हुए थे। दुकान मालिक ने बताया कि उसने यह घी प्रतापगढ़ से खरीदा था और 15 किलो का टीन 6000 रुपए में बेच रहा था जबकि असली घी का बाजार मूल्य करीब 9000 रुपए प्रति टीन है।
पढ़ें ये खबरें
- Unnat Krishi Mahotsav: किसानों को दिखा बीज से बाजार का रास्ता, रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव
- दर्दनाक सड़क हादसा : कुरुक्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत,बाइक में थे सवार
- भीषण सड़क हादसे में पार्सल वैन ने स्कूल वैन के उड़ाए परखच्चे, चार की हालत नाजुक
- उत्कृष्ट खिलाड़ी सूची मामला: खेल मंत्री अरुण साव बोले- चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द होगा निर्णय
- निकाह से पहले संकट: दुल्हन समेत पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज, इमली के पेड़ पर पत्थर फेंकने से शुरू हुआ विवाद
