कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जॉय एजुकेशन सोसायटी के संचालक अखिलेश मेबन के खिलाफ EOW ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के लिए लीज पर जमीन लेकर उस पर अस्पताल बनवा दिया था।
यह भी पढ़ें: MP BJP में बंपर नियुक्ति: 62 जिला प्रभारियों की घोषणा, पूर्व सांसद को जबलपुर की जिम्मेदारी, लिस्ट जारी
बताया जा रहा है कि अखिलेश मेबन को 30 साल पहले स्कूल के 7 हजार 500 स्क्वायर फीट जमीन मिली थी। लेकिन तत्कालीन तहसीलदार के साथ मिलकर फर्जी तरीके से अपने नाम करवाकर उसका मालिक बन गया था।
यह भी पढ़ें: ‘देशभक्ति के उत्साह में निकले थे शब्द’, मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कहा- सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा जरूरी
जमीन शहर के पॉश इलाके में आवंटित हुई थी। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इसकी कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए है। फिलहाल EOW ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

