Rajasthan News: राजस्थान में दिवाली के करीब आते ही जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और पनियाला पुलिस के साथ मिलकर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

25 हजार रुपए का इनामी बताया गया यह बदमाश कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 देशी और विदेशी अवैध हथियार जब्त किए। साथ ही आरोपी द्वारा उपयोग की जाने वाली बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
DST और पनियाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता सटीक सूचना के आधार पर मिली, जिससे गैंग के इस सक्रिय सदस्य को पकड़ना संभव हो पाया।
पिछले डेढ़ साल में राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 150 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हाल ही में गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर ने जयपुर के एक कारोबारी को धमकाया और रंगदारी की मांग की। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- पटना मेट्रो में स्लैब के नीचे तड़पता रहा मजदूर, सहकर्मी बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो, अस्पताल में इलाज जारी
- पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद धरना शुरू
- सिजीमाली विवाद: सस्मित पात्रा ने जुएल ओराम से हस्तक्षेप की मांग
- कारगिल युद्ध के हीरो सोनम वांगचुक का निधन, रक्षा मंत्री और सेना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- MP News: दमोह में हैजा के चपेट में पूरा गांव, इधर मंडला में चूहा मार दवाई खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत
