Rajasthan News: राजस्थान में दिवाली के करीब आते ही जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और पनियाला पुलिस के साथ मिलकर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

25 हजार रुपए का इनामी बताया गया यह बदमाश कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 देशी और विदेशी अवैध हथियार जब्त किए। साथ ही आरोपी द्वारा उपयोग की जाने वाली बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
DST और पनियाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता सटीक सूचना के आधार पर मिली, जिससे गैंग के इस सक्रिय सदस्य को पकड़ना संभव हो पाया।
पिछले डेढ़ साल में राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 150 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हाल ही में गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर ने जयपुर के एक कारोबारी को धमकाया और रंगदारी की मांग की। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- Bhumi Pednekar Jaani Dushman: भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान, पहली बार हॉरर फिल्म में आएंगी नजर
- Google Pay में आया नया Shopping Feature, अब कपड़े खरीदने से पहले कर सकेंगे Virtual Try-On, जानें कैसे करेगा काम
- झोटा हत्याकांड: आरोपी का घर-दुकान गिराने पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से पूछा- किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?
- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान के घर बड़ी चोरी, कीमती सामान के साथ ओलंपिक गोल्ड मेडल भी ले उड़े चोर
- खाकी पर लगा दाग! तस्करी मामले में दो युवकों को छोड़ने के बदले वसूली का आरोप, घेरे में 8 पुलिसकर्मी
