Rajasthan News: जहां देशभर में दिवाली का उत्सव शांतिपूर्वक मनाया जा रहा था, वहीं चूरू जिले के रतनगढ़ में सोमवार रात लापरवाह आतिशबाजी ने खुशियों को दहशत में बदल दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में छह जगह आगजनी की घटनाएं हुईं और एक पुलिस जवान समेत 100 से ज्यादा लोग झुलस गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन पूरी रात शहर में अफरा-तफरी मची रही।

सूत्रों के मुताबिक, पटाखों से लगी आग ने गढ़ के पीछे की बस्ती, भुवालका कोठी, श्योलजी की कुई, पीएनबी बैंक के पीछे का नोहरा, चूरू फाटक और परमाणाताल जैसे इलाकों को प्रभावित किया। इन जगहों पर घासफूस, लकड़ी, पशुचारा और प्लास्टिक के कट्टे जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने रातभर मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
अशोक स्तंभ इलाके में ड्यूटी कर रहा एक पुलिस जवान उस समय घायल हो गया जब उसने जलता हुआ पटाखा हाथ से पकड़कर एम्बुलेंस को आग से बचाने की कोशिश की। जलता हुआ पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। उसकी सूझबूझ से एम्बुलेंस और उसमें मौजूद मरीजों की जान बच गई।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पटाखों से झुलसे सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
पढ़ें ये खबरें
- मिसरी की अमेरिका यात्रा संपन्न : भारत और अमेरिका में बढ़ेगा न्यूक्लियर सहयोग, ऊर्जा साझेदारी होगी और मजबूत
- NCP मंत्री अश्लील वीडियो मामले में आरोपी ने FIR रद्द करने की याचिका दायर की, वीडियो से छेड़छाड़ का भी लगा आरोप
- बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया कमाल, दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
- ‘यही है सपा का ‘ल्यारी’ राज…’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- सपाई गुंडों के सामने नहीं झुकूंगी
- PBKS vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने पंजाब को दिया 220 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर खेली 74 रन की तूफानी पारी, अर्शदीप-शशांक ने झटके 2-2 विकेट
