Rajasthan News: जहां देशभर में दिवाली का उत्सव शांतिपूर्वक मनाया जा रहा था, वहीं चूरू जिले के रतनगढ़ में सोमवार रात लापरवाह आतिशबाजी ने खुशियों को दहशत में बदल दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में छह जगह आगजनी की घटनाएं हुईं और एक पुलिस जवान समेत 100 से ज्यादा लोग झुलस गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन पूरी रात शहर में अफरा-तफरी मची रही।

सूत्रों के मुताबिक, पटाखों से लगी आग ने गढ़ के पीछे की बस्ती, भुवालका कोठी, श्योलजी की कुई, पीएनबी बैंक के पीछे का नोहरा, चूरू फाटक और परमाणाताल जैसे इलाकों को प्रभावित किया। इन जगहों पर घासफूस, लकड़ी, पशुचारा और प्लास्टिक के कट्टे जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने रातभर मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
अशोक स्तंभ इलाके में ड्यूटी कर रहा एक पुलिस जवान उस समय घायल हो गया जब उसने जलता हुआ पटाखा हाथ से पकड़कर एम्बुलेंस को आग से बचाने की कोशिश की। जलता हुआ पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। उसकी सूझबूझ से एम्बुलेंस और उसमें मौजूद मरीजों की जान बच गई।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पटाखों से झुलसे सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
पढ़ें ये खबरें
- यूनिवर्सिटी राजनीति नहीं, पढ़ाई की जगह है, केरल HC बोला- आंदोलनकारी छात्र संस्थान से किए जा सकते हैं सस्पेंड
- योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार, गोंडा विधायक प्रतीक भूषण का दावा
- सागर में गरीबों के राशन की कालाबाजारी: 275 बोरी सरकारी गेहूं से भरा अन्नदूत ट्रक निजी फ्लोर मिल सील
- दिल्ली लिफ्ट हादसे में गोपालगंज के संजय की मौत; गांव में छाया मातम, अप्रैल में बजनी थी शहनाई
- Bhumi Pednekar Jaani Dushman: भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान, पहली बार हॉरर फिल्म में आएंगी नजर
