Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के कफनवाड़ा गांव का छात्र रूस में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के मुताबिक, अजीत सिंह चौधरी रूस के ऊफ़ा शहर स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और पिछले चार दिनों से उसका कोई पता नहीं है।

परिवार का कहना है कि अजीत से आखिरी बार 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। अगली सुबह एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर बताया कि अजीत का मोबाइल और जैकेट ऊफ़ा की एक नदी किनारे लावारिस हालत में मिले हैं। यह सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार, अजीत शांत और पढ़ाई में होनहार छात्र था, जो किसी विवाद से दूर रहता था। उसका अचानक लापता होना और नदी किनारे सामान मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। अजीत के पिता रूप सिंह चौधरी ने आशंका जताई है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है या वह किसी साजिश का शिकार हुआ है।
परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अजीत की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पिता रूप सिंह ने कहा कि उनका परिवार बेहद चिंतित है और सरकार से उम्मीद है कि रूस में भारतीय दूतावास स्तर पर जल्द कदम उठाकर अजीत को सुरक्षित ढूंढा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, अधेड़ की उखड़ी सांसें, मंजर देख सहम उठे लोग
- पीढ़ियों का भरोसा बना सुमीत ग्रुप, जानिए 42 वर्षों में साधारण दुकान से छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद ब्रांड बनने की कहानी
- हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा: रेस्क्यू में पहुंचे इंस्पेक्टर की भी हुई मौत, 13 से अधिक लोग घायल
- बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगा केंद्रीय बजट, संतोष सिंह ने गिनाए फायदे
- तंत्र-मंत्र और धर्मांतरण का दबाव: तांत्रिक ने काले जादू से धनवर्षा का दिया झांसा, लाखों ऐंठकर दी जान से मारने की धमकी

